दरभंगा, मई 7 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग तथा अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्र जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को संगीत, नृत्य, नाटक और काव्य पाठ की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के आरंभ में संगीत एवं नाट्य विभाग के संगीत विषय के छात्र-छात्राओं ने दो बांग्ला गीतों के बाद सोहर और गोदना गीत की प्रस्तुति की। इस अवसर पर अभिनेता दुर्गेश कुमार ने अपने नाट्य जीवन के अनुभवों को साझा किया। इसके बाद अंग्रेजी विभाग के छात्र साहिल और छात्रा निधि कुमारी ने कवि रवींद्रनाथ टैगोर की अंग्रेजी कविता का पाठ किया। यह भी पढ़ें- रवींद्रनाथ टैगोर के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को किया याद नाट्य विषय की छात्रा ज्योति कुमारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.