नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की संभावित भारत यात्रा और नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक को लेकर तारीखों पर अब तक कोई सहमति नहीं बन सकी है। भारतीय पक्ष के व्यस्त कूटनीतिक कैलेंडर और दोनों देशों के बीच जारी खिंचाव की वजह से इस दौरे के लिए बेहद सीमित समय बचा है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की ओर से भेजे गए निमंत्रण को बांग्लादेश के स्वीकार न किए जाने से भी दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ साफ नजर आ रही है। तारिक रहमान को बिम्सटेक (BIMSTEC) के वर्तमान अध्यक्ष और द्विपक्षीय वार्ता दोनों की हैसियत से नई दिल्ली आने का न्योता दिया गया था।ढाका की शर्तों से नई दिल्ली में नाराजगी मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, द्विपक्षीय दौरे की तारीखों को लेकर फिलहाल द...