नई दिल्ली, जुलाई 15 -- इंग्लैंड की टीम की हालत वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छी नहीं है। इस बात का अंदाजा इस चीज से लगाया जा सकता है कि आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा मुकाबले इंग्लैंड ने ही गंवाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश उनके साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर विराजमान है, लेकिन बांग्लादेश ने ज्यादा मैच खेले हैं, लेकिन इंग्लिश टीम ने तो 30 में से 20 मैचों में हार झेली है। ये आंकड़े 2019 की चैंपियन टीम की हालत वनडे क्रिकेट में बयां कर रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली इंग्लैंड की टीम उस टूर्नामेंट के बाद से 30 वनडे इंटरनेशनल मैच अब तक खेली है और उनमें से 20 मुकाबले टीम हार चुकी है, जो किसी भी टीम के द्वारा हारे गए अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मैच हैं। बांग्लादेश ने भी उस टूर्नामें...