बांग्लादेश से बंगाल में घुस आए अपराधी, अपने साथ किसान को कर ले गए किडनैप
कोलकाता, अगस्त 9 -- पश्चिम बंगाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के जलपाईगुड़ी जिले में एक 35 साल के किसान का अपहरण कर लिया गया। उस वक्त वह किसान अपने चाय के बागान में काम कर रहा था। बताया जाता है कि यह अपहरण बांग्लादेशी उपद्रवियों द्वारा किया गया और उसे सीमा पार ले जाया गया है। यह घटना राजगंज ब्लॉक के कुकुर्जन इलाके में, बांग्लादेश सीमा के पास घटी। पीड़ित की पहचान दीपांकर गोपी के रूप में हुई है। वह चौलहटी सीमा गांव के तसर पारा का निवासी है। दीपांकर के परिवार ने आरोप लगाया है कि यहां पर कुछ दिन पहले सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था। इसके बाद अपहरण की इस घटना को अंजाम दिया गया।झगड़े के बाद अपहरण स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छह अगस्त को एक बांग्लादेशी नागरिक ने चौलहाटी सीमा के पास बाड़ की तार काटकर भारत में प्रवेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.