राजन शर्मा, दिसम्बर 1 -- दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश से नकली नोटों की सप्लाई के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने 5 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों दिनेश कुमार, खैरुल इस्लाम, आकाश कुमार, नजीम हुसैन उर्फ सद्दाम और अमीरुल सेख के पास से 6,21,500 रुपए की नकली करेंसी बरामद की गई है। नकली करेंसी हाई-क्वालिटी के 500 के नकली नोट हैं। यह नकली करेंसी भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते भारत में आए थे। इन नकली नोट को दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल भेजा जाना था। खुफिया इनपुट पर ऐ पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर अनुराग कुमार की टीम को 7 नवंबर को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी दिनेश कुमार नकली नोट का सप्लायर है और वह पुष्प विहार में एक कंसाइनमेंट देने के लिए आ रहा है। एसीपी ऑप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.