डार्विन, अगस्त 16 -- ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिन्स ने बांग्लादेश के हाथों चौंकाने वाली हार को लेकर कहा कि हमें टिक कर बल्लेबाजी और असरदार गेंदबाजी करने के साथ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव करने होंगे। मैच हारने के बाद बाद कमिन्स ने कहा, "मुझे लगा कि हमारी तैयारी बिल्कुल सही थी। लेकिन बांग्लादेश बहुत अच्छा खेला। मुझे लगा कि पहले दिन की पिच पर शुरुआत में थोड़ी मदद थी, लेकिन जाहिर है कि हमें उससे कहीं अधिक देर तक बल्लेबाजी करने का तरीका खोजना होगा और फिर हम गेंद से भी कोई खास असर नहीं डाल पाए। उन्होंने हर मामले में हमें पीछे छोड़ दिया। मुझे लगा कि वे बहुत धैर्यवान और अनुशासित थे। एक बार जब हम पिछड़ गए, तो वापसी करना बहुत मुश्किल हो गया।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब भी ऐसा कोई मैच होता है, तो आप हमेशा अगले मैच के लिए अपन...