नई दिल्ली, मई 11 -- Saffron Wave Sweeps Bangladesh Border: हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने न केवल राज्य की राजनीति में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन करवाया है बल्कि सियासी मानचित्र पर भी बड़ा उलटफेर किया है। खासकर बांग्लादेश की सीमा से सटे सभी 44 विधानसभा क्षेत्रों में इस चुनाव में एक 'खामोश बदलाव' देखने को मिला है। आंकड़े बताते हैं कि इन 44 में से 28 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सबसे सुरक्षित किले को ढहा दिया है। पांच साल पहले यानी 2021 के चुनावों में भाजपा ने इन 44 सीमावर्ती सीटों में से केवल 17 पर जीत हासिल की थी, जिसका आंकड़ा अब बढ़कर 28 हो गया है, जो 63 फीसदी होता है। यानी पांच सालों में भाजपा ने न केवल अपनी पुरानी सीटें बरकरार रखीं, बल्कि ममता बनर्जी की पार्टी ...