पटना, मई 22 -- बंगाल भाजपा प्रभारी सह पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से भारत-बांग्लादेश सीमा पर कटीले तारों की बाड़ के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपने की प्रक्रिया शुरू करना ऐतिहासिक कदम है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बीएसएफ अधिकारियों की मौजूदगी में इस प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मैं इस निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं। बंगाल की 2216 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा दशकों से घुसपैठ, तस्करी, नकली मुद्रा, मानव तस्करी और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े अपराधों का दंश झेल रही है। यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठियों के बुरे दिन! शुभेंदु के फैसले के बाद बॉर्डर पर फेंसिंग शुरू, लोग बोले- पहल...