गोंडा, दिसम्बर 29 -- गोंडा। शहर के एलबीएस चौराहा पर छात्र नेता धीरेंद्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व मे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद युवाओं ने एलबीएस चौराहे से लेकर दुखहरण नाथ मंदिर तक कैंडल मार्च निकालकर बांग्लादेश में मारे गए निर्दोष हिंदुओं के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कुशल त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, विवेक शुक्ला, शिवांश, अविनाश सिंह, दिलीप जायसवाल, वीरेंद्र, नवीन, शुभम, आलोक, सुमित, विष्णु, आदर्श, कुंदन सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.