नई दिल्ली, फरवरी 24 -- बांग्लादेश में लगभग 18 महीने से जारी राजनीतिक उथल-पुथल के कारण स्थगित की गई कोलकाता-अगरतला बस सेवा मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने अखौरा एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) पर यात्रियों का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि कम से कम 18 यात्रियों के साथ यह बस कोलकाता से ढाका होते हुए अगरतला पहुंची, जबकि दूसरी बस पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए रवाना हुई। बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद इस लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय बस सेवा शुरू हुआ है। इसे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संचार, सहयोग और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में परिवहन एवं पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने कहा कि इस मार्ग के फिर से खुलने से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पर्...