ढाका, जनवरी 6 -- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में नरसिंगदी जिले के पलाश उपजिला में चोरसिंदूर बाजार में किराना दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय हिंदू व्यापारी शरत चक्रवर्ती मणि की 5 जनवरी की रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल मणि को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर कट्टरपंथी थे और यह हमला केवल इसलिए किया गया क्योंकि पीड़ित हिंदू थे। यह हत्या पिछले 18 दिनों में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई छठी टारगेट किलिंग है। इससे पहले उसी दिन (5 जनवरी) जेसोर जिले के मोनिरामपुर में हिंदू पत्रकार और कारखाना मालिक राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव...