एटा, जनवरी 11 -- एटा। शहर के जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में रविवार को आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री के खामोश रहने को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार रोके जाने को सख्त कदम उठाये जाने को मांग की। रविवार को आम आदमी पार्टी के एटा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे शहीद पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव महिला विंग राजकुमारी यादव ने केन्द्र-प्रदेश सरकार पर मौन साधने को लेकर जमकर कटाक्ष किये। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सोनू कुमार, एटा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा, पूर्व विधान सभा मारहरा अर्जुन या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.