महाराजगंज, दिसम्बर 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर एकत्रित हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला फूंक कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। भारत सरकार को एक्शन लेना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे हैं हिन्दू संगठन के लोगों ने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और इस मामले में कठोर कार्रवाई की अपील की। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हिन्दू संगठन के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक सत्यम सोनी, राजू पहलवान, पवन सोनी, कृष्णा रावत, राजकुमार कसौधन, अमन पहलवान, संजीव शर्मा, अभिषेक मौर्य, रामललित चौरसिया, राधे...