गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- लोनी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बुधवार को लोनी तिराहा पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर रोक लगाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। विहिप के जिला मंत्री अजय ने कहा कि हिंसा की वीभत्स तस्वीरों मानवता को शर्मशार किया है। अग्नि अखाड़ा के राजेश्वरी नंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने चाहिए, क्योंकि वहां की पुलिस और प्रशासन ऐसा करने वालों को रोकने में नाकाम हुआ है। मौके पर धन लाल द्विवेदी, अमित, हरदीप सिंह, दीपक, राजेश, अंकित नागर, सोनू, रविंद्र, मुकेश, अजित, अभिषेक और विपिन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.