हरिद्वार, दिसम्बर 21 -- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने ऋषिकुल तिराहे से चंद्राचार्य चौक तक पैदल मार्च निकाला। चंद्राचार्य चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका गया। रविवार को जिलाध्यक्ष विशाल राणा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाकर दीपचंद्र दास की निर्मम हत्या की गई। वहां की सरकार अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में कड़ा रुख अपनाने के साथ देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को वापस भेजने की मांग उठाई। इस अवसर पर महंत लोकेश, देवानंद, राजवीर सिंह, कुमारपाल राणा, योगेश सिंग्वाल, निखिल नामदेव, प्रशांत आर्य, जैकेश गिरी, अंशुल नामदेव, दीपक शर्मा, राजा चौह...