बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की एक ही रात में कैसे हुई हत्या? पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही हिंदू परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक हत्या ने सनसनी फैला दी है। 65 साल के रिटायर शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता, बेटी आगामी और 12 साल के बेटे प्रियम की हत्या के मामले में पुलिस की थ्योरी पर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुरुआत में इस घटना को डकैती का रूप दिया गया था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस के बयानों में विरोधाभास और ढेरों विसंगतियां सामने आने लगीं। पुलिस ने इस मामले में दो स्थानीय युवकों सिद्धार्थ दास और मुग्ध दास को मुख्य आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा था कि दोनों आरोपी छत पर नशीली दवा का सेवन कर रहे थे तभी गणपति चक्रवर्ती ने उन्हें देख लिया। पकड़े जाने के डर से दोनों ने गणपति, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की हत्या कर दी। 31 अगस्त को आई रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.