मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घोर निंदा की है। इस दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी के पदाधिकारी शहर के बड़ा चौराहा पर जमा हुए और इस्लामी आतंकवाद का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। एबीवीपी ने बांग्लादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार से मांग की कि वहां रह रहे हिंदू परिवारों, उनकी संपत्ति व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। एबीवीपी के संयोजक आकाश चौहान ने कहा कि सभ्य समाज में धर्म के आधार पर हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। सहसंयोजक प्रतीक मिश्रा ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या व महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों में लिप्त कट्टरपंथी तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.