चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। गिरिराज सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली। यह रैली शौडिंक धर्मशाला से प्रारंभ होकर संतोषी मंदिर, तंबाकू पट्टी, पवन चौक तक निकाली गई। रैली के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार युनूस का पुतला दहन किया। यह रैली विशेष रूप से बांग्लादेश के मयमन सिंह स्थित कपड़ा कारखाने में काम करने वाले मजदूर दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मौके पर गिरिराज सेना प्रमुख उमा शंकर गिरी, बप्पी दत्ता, सुरेश साव, धीरज ठाकुर सहित हिन्दू समाज के लोग मौजूद थे।...