रांची, जनवरी 4 -- रांची, संवाददाता। हिंदू जागृत मंच झारखंड प्रदेश की ओर से रविवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। यह आक्रोश मार्च पहाड़ी मंदिर से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक गया, जहां कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। मंच के प्रदेश अधिकारी ऋषिनाथ शाहदेव ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद होने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि जिस प्रकार पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया गया, उसी तर्ज पर बांग्लादेश के विरुद्ध भी ठोस कार्रवाई की जाए ताकि वहां के अल्पसंख्यक सुरक्षित रह सकें। वहीं, सुजीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि एनआरसी के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.