जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की अगुवाई में सोमवार की देर शाम को शहर के चंचला मंदिर चौक पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में हाल के दिनों में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास को जिंदा जलाकर मार दिए जाने तथा एक छोटी बच्ची की हत्या की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार हमले तेज हो रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस तरह की घटनाओं से हिंदू समाज में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सभा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आगामी 24 दिसंबर 2025 को जामताड़ा शहर में मशाल जुलूस निकालकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.