मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार, हत्याओं एवं देवी-देवताओं के अपमान की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर में शिवसेना के कार्यकर्ता तहसील प्रमुख सोमपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में पुराने एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीते कुछ समय से बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों में तोड़फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करना, हिंदू महिलाओं व युवकों पर हमले तथा हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अत्यंत निंदनीय हैं। इन घटनाओं से देशभर के हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के द...