रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- खटीमा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात मुख्य चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों पर गहरी चिंता जताते हुए इसे तत्काल रोकने और वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार नहीं रुके तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजू सक्सेना, तहसील अध्यक्ष मोंटी, नगर अध्यक्ष संदीप कश्यप, सुमित अधिकारी, विजय कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.