देहरादून, दिसम्बर 24 -- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से खफा हिंदू समाज ने दून में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की अपील पर हिंदू समाज से जुड़े लोग गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां घंटाघर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुओं के साथ लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने कहा कि अब हिंदुओं के पास विकल्प नहीं है, हम सबको ऐसी मानसिकता के लोगों का संपूर्ण बहिष्कार करना होगा। दल के सुभाष जोशी ने कहा कि अपने बच्चों को शास्त्र पढ़ाए और शास्त्रों के अध्ययन करने से समाज सबल बनेगा। बजरंग दल के प्रांत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.