सिद्धार्थ, दिसम्बर 24 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में मंगलवार शाम इटवा कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया गया। धर्म रक्षणि सेना के बैनर तले बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से मार्च निकालते हुए नारेबाजी की और बांग्लादेश की युनुस सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनके धार्मिक स्थलों, घरों और व्यवसायों पर हमले की खबरें चिंताजनक हैं। यह केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.