बरेली, दिसम्बर 22 -- राष्ट्रीय हनुमान दल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। देश के किसी भी हिस्से में आक्रांता बाबर के नाम से किसी भी प्रकार की मस्जिद अथवा अन्य निर्माण की अनुमति न देने की भी मांग उठाई गई। गौ रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर पर लगाए गए फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की अपील की। जिला अध्यक्ष राज शर्मा, क्षेत्र मंत्री हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.