बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपूचंद्र दास की नृसंश तरीके से हत्या करने के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कंपनी बाग चौराहे पर जुटे। हाथों में बैनर पोस्टर लिए इन कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में बर्बर तरीके से हिंदू युवक की हत्या करने पर विरोध जताते हुए नारे लगाए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए शास्त्री चौक से डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर डीएम को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाए। ज्ञापन में विहिम कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में विघटनकारी ताकतें लक्ष्य बनाकर हिन्दुओं का वीभत्स उत्पीड़न कर रही हैं। हिन्दुओं की हत्या, बलात्कार आदि अमानवीय व न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.