नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दो छात्र नेता सलाहकारों ने आगामी फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महफूज आलम और आसिफ महमूद शोजिब भुइयां ने यह कदम निर्वाचन आयोग के उस फैसले के बाद उठाया जिसमें कहा गया था कि अंतरिम सरकार में सलाहकार पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से सलाहकार पद से त्यागपत्र दे दिया है। मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि महफूज आलम और आसिफ महमूद साजीब भुइयां ने मंत्रिमंडल की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि दोनों नेता आगामी संसदीय चुनाव में हिस्सा लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त गुरुवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.