किशनगंज, जनवरी 4 -- किशनगंज। संवाददाता बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार से कई हिंदू परिवारों के वर्तमान हालात की चिंता किशनगंज में रह रहे कई रिश्तेदारों को सता रही है। किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी में बांग्लादेशी नागरिकों के कुछ रिश्तेदार रहते है। यहां ये लोग कई वर्षों से रहते हैं। लगभग 67 हिन्दू परिवार यहां रहते है। जिन्हें भारत की नागरिकता मिली है। नेपालगढ़ कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को अपने रिश्तेदारों की चिंता सता रही है। ये लोग कई बार बांग्लादेश में रह रहे अपने रिश्तेदारों को फोन भी कर रहे हैं। लेकिन फोन नहीं लग रहा है। नेपालगढ़ कॉलोनी में आज भी वैसे कई हिंदू परिवार है, जो यही सोचकर परेशान है की हमारे रिश्तेदार किस परिस्थिति में हैं? यहां के लोग हाल चाल जानने की चिंता सता रही है,की हमारे लोग कैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.