शाहजहांपुर, दिसम्बर 24 -- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और पश्चिमी जोन अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर महिला कांग्रेस ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के विरोध में आवाज उठाई। टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने दीपू चंद्र दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष अर्चना कटारियाए शाहिना खातून, जितेंद्री, सोनम, तबस्सुम, बेबी, राधा, अलीना, सीमा, सुनीता, महजबी और रोशनी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...