बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों का हौसला बढ़ा, टैगोर के पोस्टर तक पर पोत दी कालिख
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है। इस कड़ी में हाल ही में बांग्लादेश से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में लोगों ने यहां ना सिर्फ भारत विरोधी पोस्टरों से दीवारों को पाट दिया, बल्कि नोबेल पुरस्कार विजेता रबिन्द्रनाथ टैगोर की तस्वीर को भी नहीं छोड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलना में कुछ लोगों ने टैगोर के पोस्टर पर कालिख पोत दी। बांग्लादेश की स्थानीय रिपोर्ट्स की मुताबिक इस घटना को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है। आरोपियों को पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। बताया गया है कि इस हरकत को खुलना रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल पर अंजाम दिया गया। यहां भारत विरोधी और टैगोर विरोधी कई नारे लिखे मिले हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.