बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की मौत; संदिग्ध हालत में दफ्तर में ही मिली लाश, कौन थे वो शख्स
ढाका, मई 19 -- पड़ोसी देश बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी की मौत हो गई है। उनकी लाश चटगाँव में इंडियन हाई कमीशन के मिशन परिसर में मिली है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सिर्फ़ नरेंद्र के तौर पर हुई है, जो असिस्टेंट सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। वह हरियाणा के रहने वाले थे। उनकी मौत के वजहों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। 38 वर्षीय नरेंद्र के पिता का नाम रामनिवास है। bdnews24.com की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका शव मंगलवार को पोर्ट सिटी के खुलशी इलाके में जाकिर हुसैन रोड पर ऑफिस के अंदर मिला। पुलिस को शक है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। चटगाँव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर (पब्लिक रिलेशंस) अमीनुर राशिद ने को बताया कि शव पुराने वीज़ा सेंटर की बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर डेटा एंट्री रूम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.