नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- भारत और बांग्लादेश के संबंधों में दूर होती खटास के बीच बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से मुलाकात की है। ढाका में हुई इस अहम बैठक के दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के साथ साझा हितों पर आधारित 'सकारात्मक', 'रचनात्मक' और जन-केंद्रित संबंधों को आगे बढ़ाने की भारत की मंशा जताई है। गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भारत और बांग्लादेश फरवरी में हुए संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत के बाद तारिक रहमान ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। नई सरकार भारत संग द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने के प्रयास कर रही है। इससे पहले, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के शासन में दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव ...