हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं दीपू दास की हत्या के विरोध में बड़कागांव में जनाक्रोश रैली एवं मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत थाना के पास मां अंबे दुर्गा मंदिर के प्रांगण से की गई जो विभिन्न मार्ग होते हुए मुख्य चौक, डेली मार्केट तक पहुंचा। मुख्य चौक में बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया। जुलूस का नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड रंजीत कुमार, उपेंद्र कुशवाहा , शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, दामोदर प्रसाद मेहता, पिंटू गुप्ता, इंग्लेश सोनी, प्रमोद कुमार सोनी, रामचरित्र प्रसाद, दिनेश कुमार , राजेश यादव ,उदय मेहता ,सत्यजीत विद्या अलंकार, रंजीत तुरी, दिलीप सोनी, तापेश्वर कुमार तापस, सुषमा राणा, जानू...