बांग्लादेश में जेल से बाहर आएंगे चिन्मय दास, मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने को मिली पैरोल
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- बांग्लादेश में जेल में बंद हिंदू अधिकार कार्यकर्ता चिन्मय कृष्ण दास को अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरुवार को पांच घंटे की पैरोल दी गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। हिंदू संत दास को नवंबर 2024 में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन देखने को मिले और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, चटगांव के जिला उपायुक्त मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने दास के परिवार की ओर से दिए गए आवेदन के बाद गुरुवार दोपहर हिंदू संत को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया। संत की 70 साल की मां संध्या रानी धर का हथजारी स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। अखबार ने जाहिदुल इस्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.