नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- बांग्लादेश की जेलों में बंद आधे से ज्यादा विदेशी भारतीय हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की जेलों में 15 देशों कम से कम 407कैदी बंद हैं। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक इनमें से आधे ने सजा काट ली है और अब उन्हें वापस उनके देश भेजा जा सकता है। इनमें भारतीयों की संख्या 238 है जिनमें से 168 को रिहा किया जाना है।हालांकि रिहाई की तैयारियां ना पूरी होने की वजह से उन्हें जेल में ही रहना पड़ रहा है।नहीं क्लियर हो पा रही नागरिकता ढाका में भारतीय दूतावास के काउंसलर विंग ने कहा कि केवल 25 ही ऐसे भारतीय कैदी हैं जिनकी रिहाई होने वाली है। वहीं कई कैदियों की पहचान को लेकर शंकाएं हैं। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने ऐसे 121 कैदियों की लिस्ट भेजी है जिनकी सजा पूरी हो चुकी है। हालांकि इनमें से ज्यादातर क...