पलामू, दिसम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न और सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में गीता भवन से विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी बैनर तख्तियों के साथ नारेबाजी करते हुए छहमुहान पहुंचे जहां जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। विहिप प्रांत सेवा टोली सदस्य सह जिला पालक दामोदर मिश्र ने कहा कि हाल ही में बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले में दीपू दास नामक एक हिंदू श्रमिक की ईशनिंदा के झूठे आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी गई जो अमानवीय और निंदनीय है। उन्होंने मानवाधिकार संगठनों की चुप्पी पर सवाल उठाए। जिला मंत्री अमित तिवारी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.