नई दिल्ली, जून 15 -- बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक ने देश के सबसे बड़े इस्लामी वित्तीय संस्थानों में से एक इस्लामी बैंक बांग्लादेश के निदेशक मंडल को भंग कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब बैंक के मैनेजमेंट और अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक विवाद व ग्राहकों के विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे थे। बांग्लादेश बैंक ने घोषणा की कि जमाकर्ताओं और जनहित की रक्षा के लिए बैंक के अध्यक्ष समेत सभी निदेशकों की नियुक्तियां रद्द की जा रही हैं। साथ ही केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक मोहम्मद जाहिर हुसैन को बैंक के संचालन और निदेशक मंडल की सभी शक्तियों का दायित्व सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- ट्रंप के एक पोस्ट ने मचा दिया बवाल, 'तीसरी दुनिया' वाले बयान का क्या मतलब है? केंद्रीय बैंक के अनुसार यह व्यवस्था अगली सूचना तक जारी रहेगी। हाल के दिनों ...