वरीय संवाददाता, मार्च 12 -- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उत्तर बिहार बांग्लादेश बनने की राह पर है। कहा कि इसे रोकने के लिए सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाए जाने की जरूरत है। तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए हनुमान चालीसा केंद्र बनाए जा रहे हैं। तोगड़िया ने बुधवार को खबड़ा मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देशभर में एक लाख गांवों में मंगलवार या शनिवार की रात हनुमान चालीसा पाठ का अभियान शुरू किया गया है। यहां नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों को जोड़ा जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, स्वास्थ्य, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छी सरकार चला रहे हैं। मेरा विश्वास है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.