नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- भारत में होने वाली ब्रिक्स समिट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली की तरफ से बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान को भी न्योता भेजा था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि तारिक रहमान इस समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली नहीं आने वाले। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश पीएम इस वर्ष दिसंबर तक भारत दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश पीएम भारत आने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन इससे पहले वह अपने भारत दौरे पर होने वाले फैसलों को लेकर बातचीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। ताकि जब वह भारत दौरे से वापस आएं, तो बांग्लादेशी जनता को बताने के लिए उनके पास कुछ हो। बता दें, बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखने को मिला था। यूनुस प्रशासन के दौर...