नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार, 8 सितंबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह सीरीज अक्टूबर- नवंबर में खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज बांग्लादेश के लिए यह सीरीज अहम है।इन तारीखों को खेले जाएंगे मुकाबले सीरीज का शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। पहला टेस्ट मैच मीरपुर ढाका में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा। यही सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बांग्लादेश के लिए बेहद अहम होगी। बांग्लादेश वर्तमान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में खेली गई दो मैचों की शृंखला को उससे कमजोर समझी जा रही टीम ने 1-1 से ड्रॉ कराया है।बांग्लादेश और...