नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने दुनिया का एक सबसे अलग क्रिकेट टूर्नामेंट लॉन्च कर दिया है। बीसीबी ने फ्रेंचाइजी बेस्ड एक टूर्नामेंट लॉन्च किया है, जिसमें किसी एक फॉर्मेट के मैच आयोजित नहीं होंगे, बल्कि तीनों फॉर्मेट के मैच खेले जाएंगे। डोमेस्टिक 3 यानी D3 ट्रॉफी नाम इस टूर्नामेंट को बांग्लादेश ने दिया है, जिसकी शुरुआत 2026-27 के डोमेस्टिक सीजन से होने वाली है। रविवार 27 सितंबर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस नए टूर्नामेंट की घोषणा की है। छह कंपनियों ने फ्रेंचाइजी खरीदी हैं, जो D3 ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी। टीमें हर सीजन में तीन टूर्नामेंट खेलेंगी, जिसमें फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20 फॉर्मेट शामिल है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हर फ्रेंचाइजी के साथ तीन साल का डील साइन करेगा। D3 ट्रॉफी की शुरुआत T20 कॉम्पिटिशन...