बांग्लादेश ने मेहदी हसन मिराज को कप्तानी से हटाया, लिटन दास बने नए कप्तान
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2027 क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बुधवार को अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को एकदिवसीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। लिटन ने मेहदी हसन मिराज की जगह ली है। मिराज जून 2025 से टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को लिटन दास को नया कप्तान बनने पर बधाई दी। यह भी पढ़ें- 'चयन कैसे होता है समझ से परे है', आकिब को मौका न मिलने पर फूटा इरफान का गुस्सा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 'एक्स' पर लिखा, ''बधाई हो, लिटन कुमार दास! बांग्लादेश की वनडे टीम के नए कप्तान।'' मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश ने 20 वनडे मुकाबलों में से 10 में जीत दर्ज की जबकि नौ में उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.