नई दिल्ली, जनवरी 8 -- India Bangladesh Tension: मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार के भारत के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जमकर हिंसा होती रही है, जिसपर भारत ने विरोध जताया है। इस स्थिति के बीच अब बांग्लादेश ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सहित भारत में स्थित प्रमुख मिशनों से वीजा सेवाओं को बंद कर दिया है। इसके पीछे की वजह बताते हुए यूनुस सरकार ने कहा है कि उसने सुरक्षा की चिंताओं की वजह से यह फैसला लिया है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के इस कदम से तनाव और बढ़ गया है। यूनुस सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार एम.तौहीद हुसैन ने अपने कार्यालय में एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि बांग्लादेश ने अमेरिका द्वारा हाल में लागू की गई 'वीजा बॉन्ड' की आवश्यकता को भी रद्द करने की मांग की है। हुसैन ने कहा, "मैंने ...