नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अपनी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के आगामी संबोधन को लेकर बांग्लादेश ने भारत से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर भगोड़े भारत में रहकर बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करते हैं, तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है। पड़ोसी मुल्क का कहना है कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन इस मामले में नई दिल्ली को अपना मत स्पष्ट करना होगा। दरअसल, हसीना भारत आने के बाद अब 5 अगस्त को पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आने की तैयारी कर रहीं हैं। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम ने कहा, 'हम भारत के साथ भविष्य को देखकर आगे बढ़ रहे हैं। हम इन्हें बिगाड़ना नहीं चाहते और मेरा मजबूती के साथ यह मानना है कि भारत भी ऐसा नहीं चाहेगा। तो भारत को यह स्पष्ट क...