बांग्लादेश ने एशियन गेम्स के लिए किया टीम का ऐलान, नाहिद-मेहदी को नहीं मिली जगह
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- बांग्लादेश ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए सीनियर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो को अपनी टी 20 टीम में वापस बुलाया है। शान्तो, जिन्होंने हाल ही में डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़बांग्लादेशको एक यादगार टेस्ट जीत दिलाई थी, इस महीने के आखिर में होने वाले गेम्स के लिए चुनी गई 15 खिलाड़ियों की मज़बूत टीम में सबसे अहम नाम हैं। लिटन दास को आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। लिटन वापसी कर रहे हैं, वह पिछली दो टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। लिटन दास चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में शामिल नहीं थे, जबकि लंका प्रीमियर लीग की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर रहे। तौहीद हृदोय इस टूर्नामेंट में टीम के उपकप्तान होंगे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.