चतरा, दिसम्बर 28 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। बांग्लादेश देश में हिन्दूओ को सरेआम हत्या और अत्याचार के खिलाफ बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद् के तत्वावधान में रविवार की देर शाम टंडवा शहर में मशाल जुलूस निकाला। यह जूलूस शहीद चौक से आरंभ होकर शहर तक आया, और बंगलादेश के पीएम का पुतला फूंका। इस दौरान बंगलादेश सरकार के खिलाफ जमकर वक्ताओं ने जहर उगला। वक्ताओं का कहना था कि हिन्दूओं की निर्मम हत्या किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर तारकेश्वर गुप्ता,नकूल राम,सोनू कुमार समेत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...