बांग्लादेश ट्राई नेशन वनडे सीरीज से हुआ बाहर, इन देशों के बीच होगा फाइनल
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- बांग्लादेश की टीम की हालत इतनी ज्यादा खस्ता हो गई है कि वह जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी टीमों से भी हार जा रही है। इतना ही नहीं, यूएई में जारी ट्राई नेशन वनडे सीरीज से भी बांग्लादेश की टीम का पत्ता कट गया है। लीग फेज के दोनों मैच हारकर टीम इस त्रिकोणीय वनडे सीरीज से बाहर हो गई है। पहले जिम्बाब्वे और फिर अफगानिस्तान से बांग्लादेश को हार मिली और इसी के साथ बांग्लादेश की टीम का सफर इस सीरीज से समाप्त हो गया। फाइनल मैच में कौन खेलेगा? ये भी पता चल गया है। बांग्लादेश का सफाया इस सीरीज से हो गया है तो जाहिर है कि अब इस त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में मेजबान अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी। जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को अपने पहले मैच में हराया था, जबकि अफगानिस्तान ने पहले जिम्बाब्वे और फिर बांग्लादेश को हराकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.