चांदीपुर (पश्चिम बंगाल), अप्रैल 21 -- Amit Shah Warns ahead First Round Voting: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनावों के लिए प्रचार का शोर आज मंगलवार (21 अप्रैल) को देर शाम थम गया। इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में रहने वाले गुंडों को छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं से निडर होकर मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि केंद्रीय बल ऐसे उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2,450 कंपनियां तैनात की हैं। इन 2450 कंपनियों में लगभग 2.5 लाख जवान शामिल हैं। शाह ने बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से सट...