प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। बांग्लादेश सरकार नाकारा है। वहां पर हिन्दुओं के साथ जैसे हिंसा की जा रही है, वो निंदनीय है। इसके लिए केंद्र सरकार अपनी ओर से प्रयास कर रही है, मामला दूसरे देश का होने के कारण कुछ सीमाएं हैं, अब संत भी वहां जाएंगे। यह बातें स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र के शिविर में पहुंचकर की। उन्होंने बताया कि वो माघ मेले के बाद सीधे बांग्लादेश जाएंगे। इसके लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। वहां जाकर अपने अनुयायियों से मिलकर उन्हें एकजुट होने के लिए कहेंगे और मारे गए हिन्दुओं के परिवारों का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में सरकार बदलना बेहद जरूरी है। इस पर विश्व समुदाय को हस्तक्षेप करना चाहिए। क्योंकि सभी विकसित देशों की ओर से दबाव बनेगा तो हिन्दुओं पर अत्याचार बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.