लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हुसैनी टाइगर सोसायटी ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में वहां की सरकार पूरी तरह से असफल है। सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने और हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर इंतजाम करे। अगर कोई हिन्दू भाई वहां रहने में असमर्थ है तो उसको भारत में शरण दी जाए। इस दौरान जिला महामंत्री जफर अली खान, मोहम्मद कमर आलम, ताज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.